मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में ओडिशा की एक द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या चार हो गई है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तारी रविवार की रात को गई। गिरफ्तार व्यक्ति दुर्गापुर नगर निगम में एक अस्थायी कर्मचारी है। उसे बाद में दुर्गापुर उप-मंडल न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी हिरासत की मांग करेगी।

इस बीच, मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को तीनों आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

इसी बीच, मेडिकल छात्रा का वह पुरुष मित्र, जिसके साथ वह उस रात बाहर गई थी, अभी भी हिरासत में है और अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, दुर्गापुर घटना में गिरफ्तार सभी लोगों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा। पुलिस इसकी व्यवस्था कर रही है।

इस बीच, रविवार को ओडिशा से एक प्रतिनिधिमंडल दुर्गापुर पहुंचा। आरोप है कि उन्हें अस्पताल में प्रवेश करने और मेडिकल छात्रा से मिलने नहीं दिया गया। ओडिशा महिला आयोग के प्रतिनिधि सोमवार को दुर्गापुर आएंगे और छात्रा से मिलने का प्रयास करेंगे। स्थिति की जांच करने के बाद, वे ओडिशा सरकार को पूरी रिपोर्ट देंगे।

शुक्रवार को, ओडिशा की द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा के साथ दुर्गापुर स्थित कॉलेज परिसर के बाहर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया, जब वह अपने पुरुष मित्र के साथ रात के खाने के लिए बाहर गई थी।

पुलिस के अनुसार, छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ रात के खाने के लिए कॉलेज परिसर से बाहर निकली थी, तभी मोटरसाइकिल सवार कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर अश्लील टिप्पणी कीं।

आरोपियों ने कथित तौर पर छात्रा के दोस्त का पीछा किया। बाद में छात्रा को परिसर के पीछे एक जंगल में घसीटा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने उसका मोबाइल फोन भी छीनकर फेंक दिया।

जब छात्रा का पुरुष मित्र कॉलेज से अन्य लोगों के साथ लौटा, तो उसने घायल छात्रा को जमीन पर पड़ा पाया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्गापुर न्यू टाउनशिप पुलिस में पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें