मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

जालौन में पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज कर युवक को बनाया शराब तस्कर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जालौन में पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज कर युवक को बनाया शराब तस्कर

जालौन। जालौन में पुलिस को अपराधी नहीं मिल रहे हैं। गुड वर्क करने के चक्कर में पुलिस थाने पहुंचने वाले फरियादियों को ही अपराधी बना रही है। ऐसा ही मामला मंगलवार काे सामने आया। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में जांच की मांग की है।रामपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले मारकंड सिंह का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण झगड़कर पत्नी थाने पहुंच गई। उसके खिलाफ थाना में एक शिकायती पत्र साैंप दिया। इस पर जगम्मनपुर चौकी पुलिस आरोपी को घर से गिरफ्तार करके ले गई थी।उसका आरोप है कि पुलिस ने युवक को सुनसान जगह ले जाकर एनकाउंटर की धमकी दी। जिसके बाद उसे अवैध शराब से भरा थैला पकड़ाकर वीडियो बनाया और उस पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। मामले की जानकारी हाेने पर पत्नी ने थाने पहुंचकर पति की जमानत करवाई। पीड़ित दम्पति ने मंगलवार काे इस मामले में दाेषी पुलिसकर्मियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम और एसपी को शिकायती पत्र सौपकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी दुर्गेश कुमार ने इसे संज्ञान लेकर सीओ को गम्भीरता से जांच के आदेश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें