मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

संभल में बिगड़े हालातों को लेकर पुलिस अलर्ट, मुस्लिम बहुल इलाकों में ड्रोन से निगरानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संभल में बिगड़े हालातों को लेकर पुलिस अलर्ट, मुस्लिम बहुल इलाकों में ड्रोन से निगरानी

जालौन। यूपी के संभल जिले में भड़की हिंसा के बाद बिगड़े हालातों को देखते हुए पूरे राज्य में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जालौन में भी पुलिस ने पीएसी बल के साथ मुस्लिम बहुल इलाकों में पैदल गश्त की और ड्रोन के जरिए निगरानी की है।कोर्ट के आदेश पर एक मस्जिद में होने वाले सर्वे को लेकर संभल में भड़की हिंसा के बाद पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जनपद जालौन में भी पुलिस और पीएसी बल लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सोमवार की देर रात तक जिले की हर तहसील में भी ड्रोन से निगरानी की गई। पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार की अगुवाई में कोतवाली पुलिस और पीएसी बल के जवानों ने भगतसिंह चौराह, बलदाऊ चौक, स्टेशन रोड आदि मुस्लिम बहुल इलाकों में पैदल गश्त की और ड्रोन के जरिए छतों आदि की निगरानी की। उन्होंने मस्जिदों के मौलवियों से भी बात कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने इलाकाई लोगों से बातचीत करते शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें