पुलिस प्रशासन करा रहा है जवानों का कोरोना टेस्ट
कोंडागांव। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन जवानों को कोरोना से बचाने के लिए अपने जवानों का कोरोना टेस्ट करा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान लगातार कोरोना संक्रमित पाए जा रहे थे, जिसे देखते हुए अब बड़ी संख्या में जवानों को अस्पताल लेकर पहुंचाया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार इनके अलावा सीआरपीएफ के आईटीबीपी के 50 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 21 जवान स्वस्थ होकर वापस आ चुके हैं, वहीं बाकी का इलाज जारी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू ने मंगलवार को बताया कि जवानों की सुरक्षा को लेकर सरकार और विभाग काफी सतर्क है।अपने जवानों के सेहत का ख्याल रखते हुए जवानों का कोरोना जांच कराया गया है। जिससे हम अपने जवानों का बेहतर ख्याल रख उन्हें संक्रमण से बचा सके।





