मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना वैक्सीन को लेकर PM ने की समीक्षा बैठक, सीरो सर्वे और टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोरोना वैक्सीन : PM ने की समीक्षा बैठक, सीरो सर्वे और टेस्टिंग बढ़ाने पर जोरपीएम ने कोरोना टेस्टिंग को सस्ता और सुगम बनाने पर जोर दिया है. (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि सीरो सर्वे (SERO Survey) और कोविड टेस्टिंग (Covid Testing) की रफ्तार और बढ़ाई जाए. आम लोगों के लिए हमें टेस्टिंग की सुविधा सुगम और सस्ती बनानी होगी.

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कोरोना वैक्सीन रिसर्च (corona vaccine research) और वितरण संबंधी सिस्टम को लेकर एक समीक्षा बैठक की है. इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन और नीति आयोग के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर समेत अन्य साइन्टिस्ट्स और अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान टेस्टिंग की तकनीकों, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, दवाओं को लेकर भी चर्चा हुई.

भारतीय वैक्सीन निर्माताओं की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ प्रयास को लेकर भारतीय वैक्सीन निर्माताओं की प्रशंसा की. उन्होंने वैक्सीन निर्माण में सरकार की तरफ से मदद को लेकर भी आश्वस्त किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री से वैक्सीन के वितरण संबंधी सिस्टम को लेकर विस्तृत जानकारी हासिल की. इसमें वैक्सीन के स्टॉक से लेकर आम लोगों तक पहुंचाने का पूरा सिस्टम बताया गया.

सीरो सर्वे और कोविड टेस्टिंग की बढ़ानी होगी रफ्तार

प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि सीरो सर्वे और कोविड टेस्टिंग की रफ्तार और बढ़ाई जाए. उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए हमें टेस्टिंग की सुविधा सुगम और सस्ती बनानी होगी. उन्होंने पारंपरिक मेडिसिन ट्रीटमेंट के लिए लगातार साइंटिफिक रिसर्च की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कोरोना काल के दौरान बेहतर काम के लिए आयुष मंत्रालय का भी उत्साहवर्द्धन किया.

वैक्सीन संबंधी जानकारी दे चुके हैं स्वास्थ्य मंत्री

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना वैक्सीन से संबंधित जानकारी देश को उपलब्ध कराई थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan) ने बताया था कि कोरोना की वैक्सीन अगले साल की शुरुआत में आ सकती है. इसके लिए तेजी से काम चल रहा है. कोरोना की वैक्सीन पहले किन्हें लगाई जाएगी, इसके लिए भी एक्सपर्ट ग्रुप ने रणनीति बना ली है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें