मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क का ऐलान, कैबिनेट की बैठक में फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

* देश में सार्वजनिक डेटा केंद्र खोले जा रहे हैं : रविशंकर

* कैबिनेट ने कोच्चि से लक्षद्वीप तक सबमरीन आप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी का प्रस्ताव दिया है।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि कैबिनेट की बैठक में देश में बड़े स्तर पर पीएम वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस लॉन्च करने का ऐलान किया है।

रविशंकर ने बताया कि देश में सार्वजनिक डेटा केंद्र खोले जा रहे हैं। इसके लिए कोई लाइसेंस, शुल्क या पंजीकरण नहीं होगा। प्रसाद के अनुसार कैबिनेट ने कोच्चि से लक्षद्वीप तक सबमरीन आप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

पीडीओ (पब्लिक डेटा ऑफिस ) के लिए कोई लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी

रविशंकर ने कहा, ‘‘पीडीओ (पब्लिक डेटा ऑफिस ) के लिए कोई लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी, न ही इनके पंजीकरण की जरूरत होगी। इन पर कोई शुल्क लागू नहीं होगा। पीडीओ छोटी दुकानें या साझा सेवा केंद्र (सीएससी) भी हो सकते हैं।’’ इसके साथ मंत्रिमंडल ने लक्षद्वीप को उच्च गति का ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराने के लिए समुद्र के भीतर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने की मंजूरी दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें