मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को उनकी जयंती पर किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को उनकी जयंती पर किया नमन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि पूरा देश लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को उनकी बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा के लिए श्रद्धा के साथ स्मरण करता है।

उन्होंने कहा कि उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ शासन किया।

प्रधानमंत्री ने उनके न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए योगदान को ऐतिहासिक बताया। साथ ही देशभर में धार्मिक स्थलों और तीर्थों के पुनर्निर्माण में उनकी भूमिका का विशेष उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि अहिल्याबाई होल्कर 18वीं शताब्दी में इंदौर राज्य की शासक थीं और होल्कर वंश से संबंधित थीं। उनका शासनकाल 1725 से 1795 के बीच माना जाता है। उन्होंने राजधानी महेश्वर से प्रशासन चलाया और सुशासन के लिए प्रसिद्ध रहीं।

उन्होंने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ सहित देशभर के कई प्रमुख मंदिरों और तीर्थ स्थलों के पुनर्निर्माण एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके शासन को न्यायप्रिय, जनहितकारी और सांस्कृतिक पुनर्जागरण से जुड़ा हुआ माना जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें