मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

प्रवासी भारतीयों से पीएम मोदी की खास अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
प्रवासी भारतीयों से पीएम मोदी की खास अपील

ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय समुदाय को शनिवार को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने गुरुग्रंथ साहिब, चारों साहिबजादों और उनकी माता गुजरी के शौर्य, साहस, और बलिदान को याद किया। उन्होंने लोगों से पटना साहिब में पवित्र 'जोड़ा साहिब' के दर्शन जरूर करने को कहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत की इस ग्रोथ का एक और पहलू भी है। ये पहलू हमारी विरासत है। भारत जितना महत्व अपनी इकोनॉमी और इकोलॉजी को देता है, उतना ही फोकस अपनी हैरिटेज पर भी करता है। भारत कैसे काम करता है, इसका एक उदाहरण श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप हैं।

जब अफगानिस्तान में संकट आया तो हम गुरुग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों को पूरे मान के साथ भारत लेकर आए।"

उन्होंने कहा कि हमारे महान सिख गुरुओं ने पूरी मानवता को सेवा, साहस, समानता और करुणा का संदेश दिया है।

दुनिया के हर हिस्से में गुरुद्वारे सेवा के केंद्र हैं। कोई भूखा आए, उसे भोजन, कोई संकट में हो, उसे सहारा मिलता है। इसी माहौल में सिख समुदाय के कुछ लोगों ने बताया था कि श्री हरमंदिर साहिब में सेवा के लिए एफसीआरए से जुड़ी कुछ परेशानियां रही हैं।

हमने तुरंत उसका समाधान किया।

पीएम मोदी ने आगे बताया कि आप सभी श्री हेमकुंड साहिब के बारे में भी जानते हैं। हिमालय की ऊंचाइयों पर है, साल का लंबा समय बर्फ की चोटियों से घिरा रहता है।

बड़ा कठिन मार्ग है। वहां दर्शन के लिए जाने में हमारे लोगों को सहूलियत हो, इसलिए सरकार हेमकुंड साहिब तक रोपवे भी बनवा रही है। हमारी ही सरकार ने साहिबजादों के शौर्य और बलिदान की अमर स्मृति में 26 दिसंबर को प्रतिवर्ष 'वीर बाल दिवस' मनाना प्रारंभ किया है।

आज यह दिवस पूरे देश के लिए प्रेरणा का पर्व बन चुका है। आज केरल से असम तक, चारों साहिबजादों और माता गुजरी के बलिदान के बारे में जानने लगा है।

उन्होंने कहा कि 'वीर बाल दिवस' ने भारत के अनगिनत बच्चों के मन में अटूट साहस का संचार किया है।

मैं आपसे पवित्र जोड़ा साहिब की बात भी करना चाहता हूं। मेरी सरकार में मेरे एक साथी हैं, हरदीप पुरी, पुरी परिवार के पूर्वज गुरु गोविंद सिंह जी के सेवादार थे। हरदीप पुरी ने मुझे ये बताया था कि उनके परिवार ने श्री गुरु गोविंद सिंह और माता साहिब कौर जी के 'जोड़ा साहिब' 300 साल से संजोकर रखे हैं।

उन्होंने बताया कि बंटवारे के समय पुरी साहब के परिवार, उनके पूर्वज, उन्हें सुरक्षित दिल्ली ले आए। पवित्र 'जोड़ा साहिब' को उनका परिवार सिख संगत को सौंपना चाहता था, जिससे ज्यादा लोग दर्शन कर सकें।

हमने निर्णय लिया कि इन पवित्र 'जोड़ा साहिब' को वहां ले जाया जाए, जहां श्री गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ यानी हमारे श्री पटना साहिब। मुझे खुशी है कि अब ये पवित्र 'जोड़ा साहिब' पटना साहिब की पावन भूमि पर हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि उस पवित्र अवसर का साक्षी बनने का मुझे सौभाग्य मिला था। जब भी भारत जाएं तो पटना साहिब में उनके दर्शन जरूर करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें