मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी का पाक पर करारा वार, कहा- जो आतंकवाद का टूल के तौर पर इस्‍तेमाल कर रहे हैं उनको भी खतरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क6 मिनट का पठन

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्‍तान पर हमला बोलते हुए कहा कि जो देश आतंकवाद का टूल के तौर पर इस्‍तेमाल कर रहे हैं वह यह बात भूल रहे हैं कि आतंकवाद उनके लिए भी खतरा बनेगा....

न्‍यूयार्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को न्‍यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly, UNGA) के 76वें सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने इशारों ही इशारों में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर करारा हमला बोला। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्‍तान पर हमला बोलते हुए कहा कि जो देश आतंकवाद का टूल के तौर पर इस्‍तेमाल कर रहे हैं वह यह बात भूल रहे हैं कि आतंकवाद उनके लिए भी खतरा बनेगा..

बिना नाम लिए पाकिस्‍तान पर बोला हमला

पीएम मोदी ने कहा- दुनियाभर में चरमपंथ का खतरा बढ़ता जा रहा है। जो देश प्रतिगामी सोच के साथ आतंकवाद का राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें ये समझना होगा कि आतंकवाद, उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है। मौजूदा वक्‍त में यह सुनिश्चित किया जाना बेहद ज़रूरी है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए ना हो।

आतंकियों का ठिकाना ना बनने पाए अफगानिस्‍तान

राष्ट्र महासभा के 76 वें सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें इस बात के लिए भी सतर्क रहना होगा कि अफगानिस्‍तान कि नाजुक स्थितियों का इस्तेमाल कोई देश अपने स्वार्थ के लिए एक टूल की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश ना करने पाए। पीएम मोदी ने अफगानिस्‍तान को मदद की जरूरत भी बताई। उन्‍होंने कहा कि अफगानिस्तान की महिलाओं को, बच्चों को, वहां के अल्पसंख्यकों को मदद की दरकार है। इसमें हम सबको अपना दायित्व निभाना ही होगा।

चीन और पाकिस्‍तान दोनों को दिखाया आईना

पीएम मोदी ने पाकिस्‍तान और चीन को एक साथ आईना दिखाते हुए भारतीय लोकतंत्र की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि एक छोटा बच्चा जो कभी एक रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान पर अपने पिता की मदद करता था वो आज चौथी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर UNGA को संबोधित कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र की हमारी हज़ारों वर्षों की महान परंपरा रही है। हमारी विविधता ही हमारे सशक्त और चमकदार लोकतंत्र की पहचान है।

पाकिस्‍तान आग भड़काने वाला मुल्‍क

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर का राग अलापा था। इमरान के बयान पर भारत ने अपने जवाब देने के अधिकार का प्रयोग करते हुए कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां आतंकी बेरोक-टोक आवाजाही करते हैं। पाकिस्‍तान आग को भड़काने वाला मुल्‍क है जो मौजूदा वक्‍त में आग बुझाने वाले के रूप में पेश करने का दिखावा करता है। पाकिस्‍तान आतंकवादियों को पालता है। उसकी इसी नीतियों के चलते पूरी दुनिया को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

री दुनिया भुगत रही खामियाजा

भारत ने कहा कि ओसामा बिन लादेन जैसे खूंखार आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान की नीतियों का खामियाजा पूरी दुनिया को भुगतना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को कहा, 'पाकिस्तान के नेता द्वारा भारत के आंतरिक मामलों को विश्व मंच पर लाने और झूठ फैलाकर इस प्रतिष्ठित मंच की छवि खराब करने के एक और प्रयास के प्रत्युत्तर में हम जवाब देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।'

आग लगाने वाला मुल्‍क है पाकिस्‍तान

युवा भारतीय राजनयिक ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में एक बार फिर कश्मीर का राग अलापने पर पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा, 'इस तरह के बयान देने वालों और झूठ बोलने वालों की सामूहिक तौर पर निंदा की जानी चाहिए। ऐसे लोग अपनी मानसिकता के कारण सहानुभूति के पात्र हैं। 'दुबे ने कहा, 'हम सुनते आ रहे हैं कि पाकिस्तान 'आतंकवाद का शिकार' है। जबकि यह वह देश है जिसने खुद आग लगाई है और आग बुझाने वाले के रूप में खुद को पेश करता है।'

भारत की खरी-खरी

भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को रोकने के लिए ईमानदारी से काम करे पाकिस्तान -पाकिस्तान आतंकियों का खुले तौर पर समर्थन करता है, उन्हें प्रशिक्षण देता है, धन मुहैया कराता है और हथियार देता है

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा प्रतिबंधित सर्वाधिक आतंकवादियों को रखने का घटिया रिकार्ड पाकिस्तान के पास- पाकिस्तान में भय के साये में जीने और राज्य प्रायोजित दमन के शिकार हैं अल्पसंख्यक सिख, हिंदू, ईसाई समुदाय के लोग

पाकिस्तान के नेतृत्व द्वारा यहूदी-विरोधीवाद को सामान्य बताया जाता है और इसे उचित भी ठहराया जाता है - भारत अल्पसंख्यकों की पर्याप्त आबादी वाला एक बहुलवादी लोकतंत्र है

भारत में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीशों सहित सर्वोच्च पदों पर अल्पसंख्यकों ने कार्य किया है- भारत स्वतंत्र मीडिया और स्वतंत्र न्यायपालिका वाला देश है जो हमारे संविधान पर नजर रखते हैं और उसकी रक्षा करते हैं।

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्‍न हिस्‍सा था, है और रहेगा

स्नेहा दुबे ने कहा पाकिस्तान आतंकवादियों को इस उम्मीद में पालता है कि वे केवल अपने पड़ोसियों को नुकसान पहुंचाएंगे। क्षेत्र और वास्तव में पूरी दुनिया को उनकी नीतियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। दुबे ने दृढ़ता से दोहराया कि समूचे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख 'हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और रहेंगे। इसमें वे क्षेत्र भी शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते हैं।'

पाक में खुलेआम घूमते हैं आतंकी

संयुक्त राष्ट के मंच का दुरुपयोग खेदजनक भारतीय राजनयिक दुबे ने कहा, 'यह खेदजनक है और यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने मेरे देश के खिलाफ झूठ फैलाने और दुष्प्रचार के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंच का 'दुरुपयोग' किया है और दुनिया का ध्यान अपनी ओर से हटाने का भरसक प्रयास किया है। उनके देश में जहां आतंकवादी बेरोक टोक खुलेआम आ जा सकते हैं, जबकि आम लोगों विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का जीवन इसके उलट हो जाता है।'

ओसामा बिन लादेन को दी थी शरण

उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान समेत सभी पड़ोसियों से सामान्य संबंध चाहता है। पाकिस्तान के लिए लादेन 'शहीद'इस महीने अंतरराष्ट्रीय समुदाय भीषण 9/11 आतंकी हमलों के 20 साल पूरा होने पर घटना को याद कर रहा है। दुबे ने कहा कि दुनिया यह नहीं भूली है कि 'उस भयावह घटना के लिए जिम्मेदार मुख्य साजिशकर्ता ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में शरण मिली थी। आज भी, पाकिस्तानी नेतृत्व उसे 'शहीद' के रूप में महिमामंडित करता है।'

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें