मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को आयेंगे बिहार, सीवान में हाेगी जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को आयेंगे बिहार, सीवान में हाेगी जनसभा

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 20 जून को बिहार आ रहे हैं। तीन महीने के अंदर प्रधानमंत्री का यह तीसरा बिहार दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को बिहार के सीवान जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिहार को बड़ी सौगात भी देंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री इस दौरे पर रैली को संबोधित करेंगे साथ ही बिहार के लोगों को सौगात भी देंगे।तीन महीने में प्रधानमंत्री का बिहार में तीसरा दौरादरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 मई को भी दो दिवसीय दौरे पर बिहार आये थे। 29 मई को उन्होंने पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बने नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन और बिहटा में बनने वाले हवाई अड्डे का शिलान्यास किया था। पीएम मोदी ने उस दिन राजभवन में रात्रि विश्राम किया, जिसके बाद 30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल हुए। बिक्रमगंज की जनसभा से प्रधानमंत्री ने बिहार को लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी थी।प्रधानमंत्री अब 20 जून को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। तीन महीने में यह उनका तीसरा दौरा है। मई से पहले प्रधानमंत्री अप्रैल में बिहार आए थे। 24 अप्रैल को वे बिहार के मधुबनी जिले में आए थे। प्रधानमंत्री का मधुबनी दौरा पहलगाम हमले के तुंरत बाद हुआ था। वहीं, 29 और 30 मई को प्रधानमंत्री का दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें