PM मोदी करेंगे संत श्री रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण, CM चंद्रशेखर बोले- हमारे लिए यह गर्व का क्षण
हैदराबाद,
एएनआइ: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 11वीं सदी के संत
श्री रामानुजाचार्य की प्रतिमा हैदराबाद में स्थापित होने पर खुशी जताई है।
उन्होंने कहा कि, यह गर्व का क्षण है कि तेलंगाना में हजारों वर्षों के
बाद नागरिकों के बीच सामाजिक समानता को स्थापित करने वाले श्री
रामानुजाचार्य की विराट प्रतिमा लगने जा रही है। उन्होंने कहा कि, यह
तेलंगाना के लिए गर्व का क्षण है। तेलंगाना हजारों वर्षों के बाद नागरिकों
के बीच सामाजिक समानता के श्री रामानुजाचार्य की शिक्षाओं का केंद्र बन गया
है। राव ने कहा कि, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हैदराबाद में श्री
रामानुजाचार्य की विराट प्रतिमा स्थापित की जा रही है।
दरअसल,
मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ मुचिन्तला का दौरा किया और गुरुवार को
श्री रामानुज सहस्रब्दी समारोह में भाग लिया। इस दौरान श्री चिन्ना जीयर
स्वामी ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का औपचारिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री
ने चिन्ना जीयर स्वामी से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर
बोलते हुए CM राव ने कहा, श्री रामानुजाचार्य ने भक्ति आंदोलन में
क्रांतिकारी बदलाव लाए और सभी मनुष्यों के बीच समानता के लिए काम किया।
उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान पर आने वाले तीर्थयात्रियों को आध्यात्मिक
शांति मिलती है।





