मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को आएंगे मप्र के चुनावी दौरे पर, पिपरिया में जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर

रविवार, 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां

होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में जनसभा को

संबोधित करेंगे। होशंगाबाद संसदीय सीट से भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश

अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी प्रत्याशी हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

यहां 26 अप्रैल को मतदान होना है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी

आशीष अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को

नर्मदापुरम जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां इस दिन पूर्वान्ह 11:45 बजे

पिपरिया में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में जनसभा को

संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दूसरे चरण के चुनाव में शामिल होने

के लिए दमोह लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को दमोह के इमलाई में सभा करेंगे।

यहां से राहुल लोधी को प्रत्याशी बनाया गया है। वह भी पहली बार लोकसभा

चुनाव लड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसके

पहले पिछले रविवार को जबलपुर में रोड-शो किया था। इसके बाद बालाघाट में

उनकी सभा हुई थी। अब पिपरिया में उनकी सभा से होशंगाबाद सीट के अतिरिक्त

इससे लगी जबलपुर लोकसभा सीट को भी साधने की कोशिश है। वहीं, प्रथम चरण की

छह सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म होने के एक दिन पहले 16 अप्रैल को केंद्रीय

गृह मंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा में रोड शो करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें