मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

गुटेनबर्ग में पीएम मोदी का स्‍वागत, भारत-स्वीडन साझेदारी और यूरोप से निवेश सहयोग पर चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुटेनबर्ग में पीएम मोदी का स्‍वागत, भारत-स्वीडन साझेदारी और यूरोप से निवेश सहयोग पर चर्चा

नई द‍िल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वीडन पहुंचते ही गुटेनबर्ग हवाई अड्डे पर वहां के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन ने उनका स्‍वागत क‍िया।

यहां पीएम व्यापार, निवेश, नवाचार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत-स्वीडन संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे।

पीएम मोदी ने अपने सोशल म‍ीड‍िया अकाउंट 'एक्‍स' पर पोस्‍ट क‍िया, "स्वीडन के गुटेनबर्ग पहुंच गया हूं। मैं प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से मिलूंगा, जिसका उद्देश्य व्यापार, निवेश, नवाचार, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में भारत-स्वीडन की दोस्ती को आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष, उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ, मैं 'यूरोपीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन' में यूरोपीय व्यापार जगत के नेताओं से मिलूंगा।

इससे भारत और यूरोप के बीच निवेश के संबंध भी मजबूत होंगे।''

विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी और क्रिस्टर्सन दोनों देशों के बीच संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे।

दोनों देशों के बीच व्यापार 2025 में 7.75 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि 2000 से 2025 के बीच स्वीडन का भारत में निवेश 2.825 अरब डॉलर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी और क्रिस्टर्सन, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ मिलकर यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को भी संबोधित करेंगे। यह यूरोप के बड़े उद्योगपतियों और कंपनियों का एक प्रमुख मंच है।

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 2018 में पहली बार आयोजित भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के लिए स्वीडन गए थे।

स्वीडन में भारत के राजदूत अनुराग भूषण ने प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण बताया और गुटेनबर्ग शहर की खासियत पर भी बात की।

उन्होंने कहा क‍ि प्रधानमंत्री रव‍िवार को यहां पहुंचे हैं। वह स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर आए हैं। प्रधानमंत्री स्वीडन के व्यापारिक समुदाय से भी मिलेंगे। वह यूरोपियन राउंडटेबल ऑफ इंडस्ट्री के सदस्यों को भी संबोधित करेंगे, जिसमें यूरोप की बड़ी कंपनियां शामिल हैं। यह एक बहुत महत्वपूर्ण यात्रा है।

उन्‍होंने बताया क‍ि पीएम मोदी पहली बार 2018 में आए थे, लेकिन इस बार की यात्रा खास इसलिए है, क्योंकि यह गुटेनबर्ग में हो रही है। किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खूबसूरत शहर की यह पहली यात्रा होगी। 1620 में बसे इस शहर ने आज स्वीडन के टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और इनोवेशन हब के रूप में पहचान बनाई है। यहां बड़ी संख्या में भारतीय भी रहते हैं। इसलिए यह यात्रा हर मायने में काफी महत्वपूर्ण है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें