मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री शनिवार को महाराष्ट्र को देंगे 56,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र का दौरा कर 56,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में बताया है कि प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जाएंगे और सुबह करीब 11:15 बजे पोहरादेवी स्थित जगदम्बा माता मंदिर में दर्शन करेंगे। वे वाशिम में संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 11:30 बजे प्रधानमंत्री बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी करीब 23,300 करोड़ रुपये की कई पहलों का शुभारंभ करेंगे। शाम करीब 4 बजे प्रधानमंत्री ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।इसके बाद शाम करीब 6 बजे बीकेसी मेट्रो स्टेशन से वे बीकेसी से मुंबई के आरे जेवीएलआर तक चलने वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वे बीकेसी और सांताक्रूज स्टेशनों के बीच मेट्रो में सफर भी करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें