मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

देश के 46 अत्यधिक कोरोना प्रभावित जिलों के डीएम के साथ पीएम मोदी करेंगे बैठक, राज्य के सीएम भी रहेंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पीएम मोदी देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जिलों के डीएम के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी 18 मई को 46 जिलों के डीएम के साथ कोरोना महामारी के निदान पर चर्चा करेंगे। इस दौरान उनके साथ डीएम के साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री भी शामिल रहेंगे।

नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठके कर रहें हैं। वहीं, अब पीएम मोदी देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जिलों के डीएम के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी 18 मई को देश के अत्यधिक 46 कोरोना प्रभावित जिलों के डीएम के साथ महामारी के निदान पर चर्चा करेंगे। इस दौरान उनके साथ डीएम के साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री भी शामिल रहेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 20 मई को 54 अत्यधिक कोरोना प्रभावित जिलों के डीएम साथ बैठक करेंगे।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई को अंजाम देने में जुटे केंद्र सरकार के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार पीएम मोदी ने 11 सशक्त समूह बनाए हैं, जो अलग-अलग विषयों पर राज्यों के साथ विचार-विमर्श कर तत्काल फैसला ले रहे हैं। साथ ही उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि जरूरत के अनुसार देश-विदेश से कोविड के खिलाफ जरूरी वस्तुओं की खरीद को किसी भी कानूनी बंधन या औपचारिकताओं से दूर रखा जाए। यह देखा जाए कि बाजार में कहां वह वस्तु उपलब्ध है और कौन जल्द से जल्द उसकी डिलीवरी दे सकता है। वस्तु का सिर्फ आर्डर ही नहीं दिया जाए बल्कि एडवांस भी दिया जाए।

देश में कोरोना महामारी के बीच पीएम मोदी युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता व आपूर्ति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी।

गौरतलब है कि देश में कोरोना महामारी के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना से बीते 24 घंटों में 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 62 हजार 727 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश भर में कोरोना के 4,120 मरीजों की मौत हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें