मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम दिल्ली में एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 27 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 4:30 बजे

दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित

करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने कल एक

विज्ञप्ति में दी।

पीआईबी के अनुसार, इस आयोजन में अमृत

पीढ़ी के योगदान और सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने वाले 'अमृतकाल की एनसीसी'

विषय पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। वसुधैव कुटुंबकम की सच्ची भारतीय

भावना के अनुरूप, 2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट और 24 देशों के युवा कैडेट इस

वर्ष की रैली का हिस्सा होंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार,

विशिष्ट अतिथि के रूप में वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच और देश के

विभिन्न हिस्सों के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक

महिलाएं भी एनसीसी पीएम रैली में हिस्सा लेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें