मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने 'सशक्त नारी-विकसित भारत' कार्यक्रम में 'नमो ड्रोन दीदियों' को ड्रोन सौंपे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'सशक्त नारी-विकसित भारत' कार्यक्रम में 'नमो ड्रोन दीदियों' को ड्रोन सौंपे। प्रधानमंत्री मोदी ने दीदियों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोई भी देश हो। कोई भी समाज हो। वो नारीशक्ति की गरिमा बढ़ाते और उनके लिए नए अवसर बनाते हुए ही आगे बढ़ सकता है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, '' दुर्भाग्य से देश में पहले जो सरकारें रहीं, उनके लिए आप सभी महिलाओं का जीवन, आपकी मुश्किलें कभी प्राथमिकता नहीं रही और आपको आपके नसीब पर छोड़ दिया गया था। मेरा अनुभव यह है कि हमारी माताओं-बहनों को अगर थोड़ा अवसर, थोड़ा सहारा मिल जाए, तो फिर उनको सहारे की जरूरत नहीं रहती है, वे खुद लोगों का सहारा बन जाती हैं।''उन्होंने कहा, ''मैं चाहता हूं कि भारत में तीन करोड़ से अधिक महिलाएं 'लखपति दीदी' बनें। हमने ड्रोन दीदियों के खाते में 10,000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है। मैं पहला प्रधानमंत्री हूं जिसने लाल किले की प्राचीर से महिलाओं की स्वच्छता संबंधी समस्याओं के बारे में बात की।''प्रधानमंत्री मोदी भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) में ‘नमो ड्रोन दीदियों’का कृषि ड्रोन प्रदर्शन देखने पहुंचे। इसमें देशभर के 10 अलग-अलग स्थानों से नमो ड्रोन दीदियां शामिल हुईं। उल्लेखनीय है कि नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी पहल, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय स्वायत्तता को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का अभिन्न अंग हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें