मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे पीएम मोदी के भाई पंकज, भस्म आरती में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उज्जैन, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी

रविवार तड़के उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग

भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे भगवान

महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल हुए और पूजन-अभिषेक भी किया।

महाकालेश्वर

मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि पंकज मोदी रविवार तड़के

भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। यहां उन्होंने भस्म आरती में

शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रावण मास चल रहा है इसीलिए

वे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचे थे। महाकाल की भस्म आरती

देखी। उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। पूजन अर्चन के बाद

मंदिर से रवाना हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें