मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रम्प पर हुए हमले को लेकर जताई चिंता, कहा-लोकतंत्र में हिंसा की जगह नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन

पार्टी से आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर

एक चुनावी रैली के दौरान हुए हमले को लेकर दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों

ने चिंता जताई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह एक्स पर

पोस्ट कर कहा कि वह अपने 'दोस्त' डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर काफी

चिंतित हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "दोस्त डोनाल्ड

ट्रंप पर हमले से काफी चिंतित हूं। इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं।

राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। उनके जल्द ठीक होने की

कामना करता हूं।"

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी समय के मुताबिक शनिवार

शाम पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति

और रिपब्लिकन पार्टी से आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साध कर गोलियां चलाई गई। जिसमें एक गोली ट्रम्प

के कान को छूते हुए गुजरी। घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें ट्रम्प

के कान के पास से खून निकलता देखा जा सकता है। इस घटना के बाद ट्रम्प खतरे

से बाहर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें