मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी की आज असम और त्रिपुरा में जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने संकल्प के

साथ आज असम और त्रिपुरा के चुनावी दौरे पर होंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री

मोदी के आज के चुनावी दौरे को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा

के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे असम के

नलबाड़ी में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो त्रिपुरा के

लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग दो बजे त्रिपुरा के

अगरतला में चुनावी जनसभा को संबोधित कर जनता से आशीर्वाद मांगेंगे।

उल्लेखनीय

है कि लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। 19

अप्रैल को लोकसभा की 102 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों पर चुनाव प्रचार

का शोर आज शाम थम जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा चुनाव सात चरण

में होंगे।

दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 89, तीसरे चरण

के तहत 7 मई को 94, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96, पांचवें चरण के तहत 20 मई

को 49, छठे चरण के तहत 25 मई को 57 और सातवें चरण के तहत 1 जून को लोकसभा

की 57 सीटों पर मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें