मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज मप्र के चुनावी दौरे पर, खरगोन और धार में जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज

(मंगलवार को) मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां चौथे चरण में

शामिल खरगोन और धार लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में

जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दोनों ही जिलों में प्रधानमंत्री की सुरक्षा

के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

भाजपा के प्रदेश

मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान

से इंदौर आएंगे और यहां एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा प्रातः 10.30 बजे

खरगोन पहुंचेंगे। वे यहां मेला ग्राउण्ड में भाजपा उम्मीदवार गजेन्द्र सिंह

पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी

दोपहर 12.15 बजे धार जिले के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में पार्टी उम्मीदवार

सावित्री ठाकुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी

की सभा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से

एसपीजी ने सारी व्यवस्थाएं संभाल रखी है।

उल्लेखनीय

है कि मध्य प्रदेश में चौथे और अतिंम चरण में प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों

पर मतदान होना है । इसमें इंदौर, देवास, उज्जैन, खंडवा, रतलाम, खरगोन,

मंसदौर और धार सीट शामिल है। इन सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें