कर्नाटक के राज्यपाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री और अंडमान के उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
नई
दिल्ली, 02 फरवरी । कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत, अंडमान
एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डीके जोशी और
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को अलग-अलग प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुलाकात की
तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।





