मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

सोशल मीडिया के भी बादशाह हैं पीएम मोदी, 336 करोड़ रुपये है ब्रैंड वैल्यू!

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दल्लिी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर सबसे लोक प्रिय नेता बन गए हैं.ऑनलाइन सेंटिमेंट एनैलिसिस कंपनी चेकब्रैंड की एक स्टडी के अनुसार उनकी ब्रैंड वैल्यू करीब 336 करोड़ रुपये की है. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अगस्त से अक्टूबर के बीच ट्विटर, यूट्यूब, गूगल सर्च सभी के ट्रेडिंग चार्ट पर टॉप पर रहे हैं. इन प्लेटफॉर्म पर 2,171 ट्रेंड के साथ पीएम मोदी सबसे आगे रहे. उनके बाद दूसरे स्थान पर थे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी जन्हिोंने 2,137 ट्रेंड हासिल किया.ऑनलाइन सेंटिमेंट एनैलिसिस कंपनी चेकब्रैंड के अनुसार, इनके बाद लगातार ट्रेंड होने वाले अन्य नेताओं में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हैं. चेकब्रैंड ने अपने रिसर्च में देश के शीर्ष 95 नेताओं और सोशल मीडिया की 500 प्रभावी हस्तियों के अगस्त से अक्टूबर के बीच ऑनलाइन सेंटिंमेंट का गहराई से अध्ययन किया.इस स्टडी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कंसोलिडेटेड रूप से 70 का ब्रैंड स्कोर मिला है जो उनके निकटतम प्रतद्विंद्वी नेता से करीब दो गुना है. इस ब्रैंड स्कोर के आकलन में 5 पैरामीटर -सेंटिमेंट, फॉलोवर, एंगेजमेंट, मेन्शन्स और ट्रेंड्स के आधार पर गणना की गयी. चेकब्रैंड के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह ने 36.43 का ब्रैंड स्कोर और यूपी के सीएम योगी आदत्यिनाथ ने 27.03 का स्कोर हासिल किया है. असम के दिवंगत पूर्व सीएम तरुण गोगोई को 31.89, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू को 31.89 अंक हासिल हुए हैं. स्टडी के अनुसार पीएम मोदी की ब्रैंड वैल्यू करीब 336 करोड़ रुपये है, इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह की ब्रैंड वैल्यू 335 करोड़ रुपये है. दल्लिी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ब्रैंड वैल्यू 328 करोड़ रुपये है. यह ब्रैंड वैल्यू सोशल मीडिया के एंगेजमेंट और फॉलोअर्स के आधार पर तैयार की गयी है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें