प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 10 बजे सीएलईए-सीएएसजीसी का करेंगे उद्घाटन
नई
दिल्ली, 03 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) सुबह
लगभग 10 बजे राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन
एसोसिएशन (सीएलईए)- कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस
(सीएएसजीसी) का 2024 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का संबोधन
भी होगा। यह जानकारी केंद्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने
उद्घाटन समारोह की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में दी।
पीआईबी
के अनुसार, इस कॉन्फ्रेंस का विषय है-"न्याय वितरण में सीमा-पार
चुनौतियां"। कॉन्फ्रेंस में कानून और न्याय से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों
(न्यायिक परिवर्तन और कानूनी कार्य प्रणाली के नैतिक आयाम, कार्यकारी
जवाबदेही और अन्य बातों के अलावा आधुनिक कानूनी शिक्षा पर पुन: ध्यान) पर
विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ एशिया-प्रशांत, अफ्रीका और कैरेबियन
में फैले राष्ट्रमंडल देशों के अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर शामिल होंगे। इस
दौरान चुनौतियों के समाधान का रोडमैप विकसित करने के उद्देश्य से विशेष
गोलमेज सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।





