मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड और पश्चिम बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे

बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के दो राज्यों

झारखंड और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। वो झारखंड के दुमका में

जनसभा को संबोधित करने के साथ आज के प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा ने

अपने सबसे बड़े और लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के

आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

प्रधानमंत्री

मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश

में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा के एक्स

हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले दोपहर सवा 12 बजे दुमका

में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के

दुमका से सीधे पश्चिम बंगाल जाएंगे। वो दोपहर ढाई बजे बारासात में जनसभा को

संबोधित करने के बाद जादवपुर पहुंचेंगे। यहां उनकी जनसभा शाम चार बजे होनी

है। यहां से प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता

पहुंचेंगे। वो कोलकाता उत्तर में शाम छह बजे रोड शो करेंगे। रोड शो शाम सात

बजे स्वामी विवेकानंद के आवास के पास संपन्न होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें