मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में जमैका के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, भारत-जमैका के गहरे और ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाते हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस का गर्मजोशी से स्वागत किया, जब वे द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे।इससे पहले जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू माइकल होलनेस ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राजघाट समिति द्वारा उन्हें महात्मा गांधी पर लिखी पुस्तकें और महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट की गई।जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस व्यापार और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। यह जमैका के किसी प्रधानमंत्री की भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें