मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री रविवार को फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली किस्में जारी करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को सुबह करीब 11 बजे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली में 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-सशक्त फसलों की किस्में जारी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री 61 फसलों की 109 किस्में जारी करेंगे, जिनमें 34 खेत की फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं। खेत की फसलों में बाजरा, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, फाइबर और अन्य संभावित फसलों सहित विभिन्न अनाजों के बीज जारी किए जाएंगे। बागवानी फसलों में फलों, सब्जियों, बागान फसलों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में जारी की जाएंगी।प्रधानमंत्री ने हमेशा टिकाऊ खेती और जलवायु परिवर्तन के अनुकूल तरीकों को अपनाने को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने भारत को कुपोषण से मुक्त बनाने के लिए मिड-डे मील, आंगनबाड़ी आदि जैसे कई सरकारी कार्यक्रमों से जोड़कर फसलों की जैव-सशक्त किस्मों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा है कि ये कदम किसानों के लिए अच्छी आय सुनिश्चित करेंगे और उनके लिए उद्यमिता के नए रास्ते खोलेंगे। 109 उच्च उपज वाली किस्मों को जारी करने का यह कदम इस दिशा में एक और कदम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें