मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या पर पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, कहा- मंदिर निर्माण में युवा शक्ति शामिल हो, प्राचीन और आधुनिक का जीवंत मिश्रण बने श्रीराम नगरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

अयोध्या के विकास कार्यों का आज पीएम मोदी ने जायजा लिया। इस वर्चुअल बैठक में CM योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस समीक्षा बैठक में अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट देखा। इसके साथ ही अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या(Ayodhya) पर समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अयोध्या विकास योजना पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस बैठक में अयोध्या के विकास से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद हैं। पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस बैठक में जुड़े।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में अयोध्या के नए मास्टर प्लान पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में पीएम मोदी अयोध्या में अब तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या विकास योजना पर बैठक की अध्यक्षता की। जनता की भागीदारी पर जोर दिया और अयोध्या में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण में हमारी युवा शक्ति को शामिल किया, जिससे यह शहर प्राचीन और आधुनिक का जीवंत मिश्रण बन गया है।

बैठक में विकास योजना पर हुई चर्चा

अयोध्या की विकास योजना को लेकर हुई बैठक पर सरकारी सूत्रों ने बताया कि पीएम ने अयोध्या को हर भारतीय की सांस्कृतिक चेतना में उकेरा हुआ शहर बताया। उन्होंने कहा कि बेहतरीन परंपराओं और सर्वोत्तम विकास परिवर्तनों को प्रकट करना चाहिए। इसके मानव लोकाचार को भविष्य के बुनियादी ढांचे से मेल खाना चाहिए।ये सभी के लिए फायदेमंद है। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि अयोध्या को प्रगति की इस अगली छलांग की ओर ले जाने की गति लेकिन अभी से शुरू करें। अयोध्या की पहचान का जश्न मनाने और अभिनव तरीकों से इसकी सांस्कृतिक जीवंतता को जीवित रखने का हमारा सामूहिक प्रयास है।

पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह भगवान राम में लोगों को एक साथ लाने की क्षमता थी, अयोध्या के विकास कार्यों को स्वस्थ जन भागीदारी की भावना से निर्देशित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस विकास में प्रतिभाशाली युवाओं के कौशल का लाभ उठाने का आह्वान किया।

पीएम मोदी के अलावा 13 अन्य लोग इस बैठक में शामिल हु। सीएम योगी लखनऊ स्थिति अपने आवास से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, चीफ सेक्रेटरी के अलावा प्रमुख सचिव पर्यटन,अपर मुख्य सचिव नगर विकास समेत अन्य विभागों के प्रमुख सचिव भी इस बैठक में मौजूद रहे।

अयोध्या में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए पीएम मोदी की बैठक पर अस्थायी राम मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि यह अच्छी बात है। जब तक उत्तर प्रदेश के पीएम और सीएम इसके साथ नहीं जुड़ेंगे, तब तक विकास कार्य धरातल पर नहीं दिखेंगे।

हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या का दौरा किया था। उन्होंने अयोध्या के विकास कार्यों और मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी। ये रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भी पहुंची है।

अयोध्या में 400 करोड़ की लागत से बनेगा बस स्टैंड

हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कुल आठ प्रस्तावों पर मुहर लगी थी, जिसमें अयोध्या में 400 करोड़ की लागत से बस स्टैंड के निर्माण कार्य को मंजूरी मिली थी। अयोध्या में पीपीपी मोड पर 400 करोड़ की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। इंटर स्टेट टर्मिनल इस बस स्टैंड पर आने वाले लोगों को जाम से बचाने के लिए एक करीब डेढ़ किलोमीटर का फ्लाईओवर भी बनेगा। अयोध्या में सुल्तानपुर मार्ग नए एयरपोर्ट को जोड़ता है। इस पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यहां फोर लेन फ्लाईओवर को भी मंजूरी मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें