मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग -गुजरात लोकसभा सीट के लिए अहमदाबाद में डाला वोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पीएम मोदी ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

-गुजरात लोकसभा सीट के लिए अहमदाबाद में डाला वोट

अहमदाबाद।लोकसभा चुनावों तीसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रानिप स्थित निशान स्कूल पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं, अपना वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मैं कल रात ही आंध्र से आया हूं। अभी एमपी जाना है, महाराष्ट्र जाना है, तेलंगाना जाना है। इसलिए इतने कम समय में ज्यादा बात नहीं कर पाऊंगा। लेकिन, इतना कहूंगा कि देश भर के मतदाता को बधाई, जो इस उत्सव में बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। इसलिए देशवासियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के लिए आज 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है। तीसरे चरण में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर होगा, जिसने पिछले आम चुनाव में गुजरात, कर्नाटक, बिहार और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में स्थित इन निर्वाचन क्षेत्रों में से अधिकतर पर जीत हासिल की थी।वहीं, तीसरे चरण के 93 सीट के लिए 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 120 महिलाएं हैं, जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से अधिक है।सबसे बड़ी बात है कि आज हो रहे मतदान में दिग्गज उम्मीदवारों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें