मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में प्रवासी श्रमिकों की मौत पर दुख जताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कुवैत

में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि कुवैत में

भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रखे हुए है।

प्रधानमंत्री

मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है।

मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो

दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और

प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा

है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिणी कुवैत के मंगफ शहर में बुधवार

तड़के एक कंपनी के श्रमिक शिविर में भीषण आग लगने से 45 प्रवासी श्रमिकों

की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग झुलस गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें