मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी ने किसी सवाल का नहीं दिया जवाब, चुनाव आयोग ने शिकायत पर नहीं की कार्रवाई : जयराम रमेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। लाेकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के एक दिन

पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष के सवालों से

भागते रहे हैं और उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में की गई

शिकायतों पर चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पार्टी मुख्यालय

में प्रेस वार्ता कर महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 72

दिनों में भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी से 272 सवाल पूछे थे, लेकिन हमें एक का

भी जवाब नहीं मिला। इसके अलावा हमने 77 दिनों में चुनाव आयोग से 117

शिकायतें कीं। ये शिकायतें आचार संहिता सहित कई अन्य उल्लंघनों के बारे में

थीं। इनमें 14 शिकायतें नरेन्द्र मोदी, 8 शिकायतें मुख्यमंत्री योगी और 3

शिकायतें गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गईं। लेकिन कई ऐसी शिकायतें हैं,

जिनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से अब

तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जितने भी सवाल किए गए उन्होंने किसी सवाल

का भी जवाब नहीं दिया। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि आचार संहिता के

उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग के समक्ष की गई शिकायतों में अधिकांश कोई

कार्रवाई नहीं हुई।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान ये आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने लगाया। इस मौके पर कांग्रेस के नेता

पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत भी मौजूद रहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें