मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चार्टर्ड

अकाउंटेंट्स (सनदी लेखाकार) दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए अर्थव्यवस्था को

आकार देने में सनदी लेखाकारों (सीए) की भूमिका की सराहना की। उन्होंने इस

बात पर जोर दिया कि सीए की विशेषज्ञता और रणनीतिक अंतर्दृष्टि, व्यवसायों

और व्यक्तियों के लिए लाभदायक है और हमारी आर्थिक वृद्धि और स्थिरता में

महत्वपूर्ण योगदान देती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर

लिखा,''चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस की शुभकामनाएं! सीए हमारे आर्थिक परिदृश्य

को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता और

रणनीतिक अंतर्दृष्टि व्यवसायों और व्यक्तियों दोनों के लिए समान रूप से

लाभदायक है। वे आर्थिक वृद्धि और स्थिरता में भी महत्वपूर्ण योगदान देते

हैं। वे हमारे वित्तीय कल्याण के लिए समान रूप से अभिन्न हैं। #CADay''।

उल्लेखनीय

है कि 'चार्टर्ड अकाउंटेंट्स' दिवस हर साल भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान

(आईसीएआई) की स्थापना के अवसर पर मनाया जाता है। इसकी स्थापना एक जुलाई,

1949 को सनदी लेखाकार अधिनियम 1949 के अंतर्गत की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें