मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर बधाई दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर आज सुबह

देशभर के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है

कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर कहा है,''

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी

कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।''

प्रधानमंत्री

ने लिखा है, ''आज @BJP4India की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन

है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को

सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं

कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो 'राष्ट्र प्रथम' के मंत्र के

साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।''

उन्होंने दूसरी पोस्ट में

लिखा है, हमें एनडीए का अभिन्न अंग होने पर भी गर्व है, क्योंकि यह गठबंधन

देश की प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को साथ लेकर भारत को आगे ले जाने

में विश्वास रखता है। एनडीए एक ऐसा गठबंधन है, जो देश की विविधता के

खूबसूरत रंगों से सजा है। हमारी यह साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण है और मुझे

पक्का विश्वास है कि आने वाले समय में हमारा यह गठबंधन और भी मजबूत होगा।

प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने लिखा है, '' देश की जनता-जनार्दन एक नई लोकसभा चुनने को

पूरी तरह से तैयार है। मैं आश्वस्त हूं कि देशभर के मेरे परिवारजन हमें एक

और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहे हैं, ताकि बीते एक दशक में विकसित

भारत के लिए जो नींव तैयार की गई है, उसे नई मजबूती दी जा सके। मैं एक बार

फिर भाजपा और एनडीए के अपने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, जो

सरकार और जनता के बीच विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें