मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी की आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तीन जगह जनसभा, भोपाल में शाम को रोड शो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के रण में पार्टी

उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर प्रचार कर रहे हैं। वो आज छत्तीसगढ़ और

मध्य प्रदेश में तीन जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने

अपने शीर्ष प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनाव दौरे का

संक्षिप्त विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स

हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह पौने 11 बजे

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव

विश्लेषकों का कहना है कि प्रधानमंत्री इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार के

अपने संकल्प पूर्ति के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरगुजा के बाद

प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। वो दोपहर पौने तीन बजे सागरऔर शाम सवा

पांच बजे बैतूल में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम

सात बजे वो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होंगे।

भोपाल ब्यूरो

के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा। रोड

शो के मार्ग पर 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसकी शुरुआत

ओल्ड विधानसभा के ठीक सामने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा से होगी। यहां

प्रधानमंत्री मोदी रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए अपेक्स

सर्किल स्थित मेजर नानके पेट्रोल पंप तिराहा तक पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री

डॉ. मोहन यादव का कहना है कि रोड शो के दौरान मार्ग पर 200 से अधिक मंच

तैयार किए गए हैं। इन स्थानों पर कलाकार, साधु-संत, अलग-अलग वर्गों के लोग

प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। पूरा भोपाल प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए

सजधज कर तैयार है। बंगाली समाज की बहनें शंख ध्वनि के साथ अभिनंदन करेंगी।

व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठानों से प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। रोड शो

के साथ सांस्कृतिक झांकी भी निकाली जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें