मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में राजनीति की परिभाषा बदल डालीः जेपी नड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

सीधी/छिंदवाडा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को

मध्यप्रदेश के सीधी और छिंदवाड़ा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने इंडी गठबंधन को परिवारवादी और भ्रष्टाचारी बताते हुए हुए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले नेताओं पर जम कर

निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जनता का उमंग, उत्साह देखकर यह भरोसा

होता है कि जनता ने मन बना लिया है-एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी और प्रचंड

बहुमत से 400 पार सीट जीतेगी। पहले राजनीति जाति के आधार पर होती थी,

कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है और जब सरकार किसी जाति, वर्ग और

समुदाय के आधार पर बनती थी तब संपूर्ण भारत के विकास के लिए कार्य नहीं

करती थी, मगर प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में राजनीति की परिभाषा बदल

डाली है। अब वोट बैंक की नहीं, रिपोर्ट कार्ड की राजनीति होती है।

नड्डा

ने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था में विश्व में 11वें स्थान पर था, लेकिन अब

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुका

है। मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री चुने जाएंगे और 2027 तक भारत

विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। ऑटोमोबाइल उद्योग में भारत ने

जापान को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर आ गया है।

उन्होंने कहा कि 10

वर्ष पहले मोबाइलों पर “मेड इन चाइना“ लिखा जाता था, लेकिन आजकल “मेड इन

इंडिया“ लिखा जाता है। भारत अब दुनिया की डिस्पेंसरी बन चुका है, और यहां

सबसे सस्ती और प्रभावी दवाइयां उत्पन्न हो रहे हैं और दुनिया के अन्य देशों

में निर्यात हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 138 प्रतिशत दवाइयां उत्पादन

में बढ़ोतरी हो गई है। पहले के समय में भगवान की मूर्तियां और बच्चों के

खिलौने चीन से आते थे, लेकिन आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में

खिलौने उत्पादन में भारत ढाई गुना बढ़ गया है। भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री

मोदी के नेतृत्व में, हाइवे, इंटरनेट, रेलवे, और एयरवेज के माध्यम से

पूर्वोत्तर के विकास के लिए आगे बढ़ रही है। 10 वर्षों में 1 लाख 65 हजार

किलोमीटर नेशनल हाईवे देश में बन गया है, गांव में इंटरनेट सुविधा पहुंचाने

के लिए ऑप्टिकल फाइबर की सुविधा पहुंच गई है। भारत के विकास के लिए हर

दृष्टि से कार्य किया गया हैं, मध्यप्रदेश में रेलवे में 24 गुना बजट में

बढ़ोतरी हो गई है।

उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश पूरी

तरह सुरक्षित है। कांग्रेस के शासन में पहले हर दिन पाकिस्तान से आतंकवादी

आकर बम धमाके करते थे लेकिन मोदी के नेतृत्व में हमने एयर स्ट्राइक और

सर्जिकल स्ट्राइक कर के पाकिस्तान के घर में घुस कर उन्हें मुंह तोड़ जवाब

दिया है। आज सुरक्षा की दृष्टि से भी हमारा देश मजबूत हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में ग्रामीण, गरीब, शोषित, वंचित,

पीड़ित, दलित, युवा, महिला और किसान की चिंता की है और इन्हें मुख्य धारा

में जोड़ा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव-गांव तक पक्की

सड़क पहुंच गई है।

नड्डा ने इंडी गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा

आगामी चुनावों में अपनी स्पष्ट हार से हताशा के कारण प्रधानमंत्री मोदी के

खिलाफ अपमानजनक भाषा का सहारा लेना पड़ रहा है। मोदी ने 10 वर्षों तक

प्रधानमंत्री और 12 वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में ईमानदारी के साथ

कार्य किया है, भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है उन पर। प्रधानमंत्री

मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और दूसरी ओर इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं

भ्रष्टाचारियों को बचाओ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें