मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

देश के लिए योगदान को सम्मान है भारत रत्न : प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो पूर्व

प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, बिहार के

मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को

आज मरणोपरांत राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर

प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया

प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा कि इन दिवंगत नेताओं के देश के लिए किए

गए योगदान को हर भारतीय स्वीकारता है। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे भारत

रत्न से सम्मानित किए गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर

एक पोस्ट में पीवी नरसिम्हा राव की सराहना की। उन्होंने कहा, “पीवी

नरसिम्हा राव गारू ने देश की प्रगति और आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए

बड़े पैमाने पर काम किया। उन्हें एक सम्मानित विद्वान और विचारक के रूप में

भी जाना जाता है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”

एक

अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देश के

विकास, विशेषकर कृषि और ग्रामीण विकास में उनके अतुलनीय योगदान का सम्मान

है। मुझे विश्वास है कि कड़ी मेहनत और जनसेवा के लिए उनकी प्रतिबद्धता

हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

डॉ.

एम.एस. स्वामीनाथन के योगदान को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर

लिखा, “कृषि जगत की एक सम्मानित हस्ती को आनुवंशिकी और कृषि विज्ञान के

क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्य और अनुसंधान के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा

हासिल है। उनके प्रयासों ने भारत को खाद्य उत्पादन में संघर्ष से

आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित किया। उन्हें दिया गया भारत रत्न अधिक से अधिक

लोगों को कृषि और खाद्य सुरक्षा में अनुसंधान करने के लिए प्रेरित करे।”

बिहार

के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर पर प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा,

“उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर

दिया। जननायक को समाज के अत्यंत पिछड़े वर्ग के मसीहा के रूप में जाना जाता

है। समाज में हाशिये पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए उन्होंने अपना

बहुमूल्य योगदान दिया। पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए कर्पूरी जी का अथक

संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। उनको भारत रत्न का सम्मान हमारे समावेशी समाज

और संवेदनशीलता के भारतीय मूल्यों का ही सम्मान है।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें