केंद्र ने पूर्वोत्तर में बाढ़ पर जताई चिंता, दिया हरसंभव मदद का भरोसा
नई
दिल्ली, । केंद्र सरकार ने चक्रवात रेमल के कारण पूर्वोत्तर
राज्यों में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही
प्रभावित राज्यों को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया है।
प्रधानमंत्री
मोदी ने शुक्रवार को कहा कि दुर्भाग्य से असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम,
त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल के बाद प्राकृतिक आपदाएं आई
हैं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जो वहां
प्रभावित हुए हैं। मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। केंद्र सरकार ने राज्यों
को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है और स्थिति पर लगातार नज़र रख रही है।
अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।
केद्रीय
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम
में चक्रवात रेमल के कारण हुई प्राकृतिक आपदाओं से हम बहुत चिंतित हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी स्थिति से अवगत कराया, उन्होंने प्रभावित
लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से
बात की, स्थिति का जायजा लिया और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया
है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। स्थिति पर
बारीकी से नज़र रखी जा रही है और अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता
प्रदान कर रहे हैं।





