मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

शनिवार की शाम गुवाहाटी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, 11 हजार 599 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुवाहाटी,

2 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर

शनिवार की शाम गुवाहाटी पहुंचेंगे। वे शनिवार रात को ही राज्यिक अतिथिशाला

में भाजपा कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे। रविवार को अतिथिशाला में

विश्राम कर रविवार को कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अपने इस

प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 11 हजार 599 करोड़ रुपये लागत वाली

परियोजनाओं का उद्घाटन और कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

यह

जानकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने यहां लोक सेवा भवन

में पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी। मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने बताया कि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार सुबह 11.30 बजे राजधानी के खानापाड़ा

स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय खेल मैदान पर एक सरकारी समारोह को संबोधित

करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी केंद्र तथा राज्य सरकार के कई

परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें पीएम डिवाइन योजना के

तहत 498 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से प्रस्तावित कामाख्या कॉरिडोर की

आधारशिला भी शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री गुवाहाटी के लोकप्रिय

गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बन रहे नए टर्मिनल से गरल होते

हुए धारापुर तिनाली तक की छह लाइन सड़क तथा वहां से गुवाहाटी आनेवाली एक

विशेष फ्लाईओवर का भी शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री असम माला

प्रथम के तहत तैयार हुई सड़कों का उद्घाटन भी करेंगे।

उन्होंने

बताया कि प्रधानमंत्री असम माला द्वितीय के तहत तीन हजार 444 करोड़ रुपये

की लागत से राज्य में बनने वाली नई 45 सड़कों का शिलान्यास करेंगे। यह

सड़कें साउथ ईस्ट इकोनामिक कॉरिडोर का काम करेंगी। इनके अलावा प्रधानमंत्री

नेहरू स्टेडियम परिसर में 831 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फीफा स्तर

के फुटबॉल ग्राउंड की आधारशिला रखेंगे, जो पूर्वी भारत का सबसे बड़ा

स्टेडियम होगा।

डॉ सरमा ने बताया कि प्रधानमंत्री चंद्रपुर में

प्रस्तावित मल्टी फैसिलिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स का भी आधारशिला रखेंगे। इसके

अलावा गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल 3250 करोड़ रुपये की बनने वाली एक

नई यूनिट का भी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री करीमगंज जिले के राताबाड़ी

में प्रस्तावित 578 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

करेंगे। वहीं, मणिराम देवान ट्रेड सेंटर के निकट 297 करोड़ रुपए की

केंद्रीय पूंजी से प्रस्तावित सेंट्रल एंपोरियम का भी शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे में 11 हजार 599

करोड़ रुपये लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनके अलावा

मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों के कई सवालों के

उत्तर दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें