मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

मेहनत और ईमानदारी के मंत्र से काम कर रही दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मेहनत और ईमानदारी के मंत्र से काम कर रही दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दिए जाने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें धन्यवाद दिया।प्रधानमंत्री ने आज दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन और तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इसमें मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन (पिंक लाइन) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क सेक्शन (मैजेंटा लाइन) का उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा फेज-5ए के अंतर्गत- रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक का कॉरिडोर और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक के कॉरिडोर का शिलान्याय किया। ये परियोजनाएं 18,300 करोड़ रुपये से अधिक की हैं।मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बुराड़ी स्थित डीडीए मैदान पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मेहनत और ईमानदारी के मंत्र से काम करके दिल्ली सरकार ने एक साल पूरा किया। केंद्र सरकार की मदद से दिल्ली सरकार राजधानी में प्रदूषण और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठा रही है। 50 वर्षों के बाद दिल्ली में प्रदूषण और जलभराव की समस्याओं से निपटने के लिए जल निकासी का नया मास्टर प्लान शुरू किया गया है। अटल कैंटीन के माध्यम से सभी को पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो परियोजनओं का उद्घाटन कर महिलाओं के लिए सुरक्षित सफर की सौगत दी है। प्रधानमंत्री के 'मेरी पूंजी, मेरा अधिकार' पहल को आगे बढ़ते हुए दिल्ली सरकार ने 2 मार्च को 40,000 से अधिक लाडली योजना की बेटियों को 100 करोड़ से अधिक की राशि सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें