मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री 11 फरवरी को यवतमाल का करेंगे दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,

29 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को महाराष्ट्र के

यवतमाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के इस संभावित दौरे को ध्यान में

रखते हुए जिला प्रशासन ने एक आपातकालीन बैठक बुलाकर तैयारी की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री मोदी के यवतमाल दौरे के मद्देनजर पुलिस,

राजस्व समेत 25 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार

प्रधानमंत्री की सभा यवतमाल में अब तक तय नहीं की गई है। प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को यवतमाल में महिला स्वयं सहायता समूह के

कार्यक्रम में शामिल होंगे। वर्धा से नांदेड़ रेलवे लाइन वर्धा से कलंब तक

पूरी हो चुकी है। इस कार्य का भी उद्घाटन किए जाने की संभावना जताई जा रही

है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले नासिक, मुंबई और सोलापुर

का भी दौरा कर चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें