मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के 33 रेलवे स्टेशनों पर ओवरब्रिज-अंडरपास का होगा निर्माण, पीएम मोदी ने किया शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रिमोट के माध्यम से 41 हजार करोड़ रुपये की लागत से देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों का तथा 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बिहार के 33 रेलवे स्टेशनों पर ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण होगा।इस योजना के तहत बिहार के बरौनी, सीवान, मुंगेर, थावे, सबौर, अररिया कोर्ट, शिवनारायणपुर, दौरम मधेपुरा, डेहरी ऑन सोन, गुरारू, काढ़ागोला रोड, चौसा, लहेरियासराय, बांका, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल, नवादा, रक्सौल, मोतीपुर, लखीसराय, मशरख, रफीगंज, मैरवा, पीरो, बिक्रमगंज, लाभा, जनकपुर रोड, चकिया, नबी नगर रोड, घोड़ासहन, सालमारी, एकमा एवं शाहपुर पटोरी का पुनर्विकास कार्य एवं 68 रोड ओवरब्रिज/अंडरपास के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।पीएम के इस वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सहित अधिकारी शामिल हुए। रेलवे योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्य की शुरुआत होने से पहले दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जयंत कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे की परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की भी प्रस्तुति दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें