मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना को दी रेल परियोजनाओं की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना को दी रेल परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना को विभिन्न रेल परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें नए जम्मू रेलवे मंडल और तेलंगाना में चरलापल्ली स्थित नए टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन तथा ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ा रेलवे मंडल भवन का शिलान्यास शामिल है।इन परियाेजनाओं में पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला-पठानकोट तथा पठानकोट से जोगिंदर नगर खंड वाले जम्मू रेलवे मंडल के निर्माण से जम्मू एवं कश्मीर तथा आसपास के क्षेत्रों को काफी लाभ होगा और लंबे समय से लंबित लोगों की आकांक्षाएं पूरी होंगी। इससे भारत के अन्य हिस्सों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बुनियादी ढांचे का विकास होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास संभव होगा।तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले के चरलापल्ली स्थित नए टर्मिनल स्टेशन को लगभग 413 करोड़ रुपये की लागत से दूसरे प्रवेश के प्रावधान के साथ एक नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है। उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं से लैस पर्यावरण के अनुकूल यह टर्मिनल सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुडा में स्थित मौजूदा कोचिंग टर्मिनलों पर भीड़ को कम करेगा।ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ा रेलवे मंडल भवन के शिलान्यास से ओडिशा, आंध्र प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास संभव होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें