मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर मानहानि वाले बयान देने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।हिन्दू सेना के प्रमुख सुरजीत सिंह यादव ने दायर याचिका में कहा है कि रवनीत सिंह बिट्टू ने 15 सितंबर को एक प्रेस ब्रीफींग में राहुल गांधी के खिलाफ बयान दिया था। याचिका में रवनीत सिंह बिट्टू के उस बयान का जिक्र किया गया है, जिसमें कहा गया था, ''राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं। उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर बिताया है। वे देश को ज्यादा प्यार नहीं करते हैं। यही वजह है कि वे विदेशों में जाकर गलत तरीके से बोलते हैं। मोस्ट वांटेड, अलगाववादी, बम, बंदूक और बारूद बनाने के विशेषज्ञ राहुल गांधी की प्रशंसा कर रहे हैं। हवाई जहाज, ट्रेन और रोड उड़ाने की नीयत रखने वाले देश के दुश्मन राहुल गांधी के समर्थक हैं। अगर कोई ऐसा अवार्ड या इनाम होगा, जिसमें देश के नंबर वन आतंकी को पकड़ने की बात होगी तो वो राहुल गांधी के खिलाफ होगी, क्योंकि वो देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।''याचिका में सुरजीत सिंह यादव ने मांग की है कि इस बयान के मामले में रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया जाए, क्योंकि राहुल गांधी के खिलाफ उनके बयान अपमानजनक, झूठे और मनगढ़ंत हैं। याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी के खिलाफ बिट्टू की अपमानजनक टिप्पणियों से व्यापक हिंसा और अशांति भड़कने की आशंका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें