मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:34 · नई दिल्ली संस्करण

शिमला में चोरों ने उड़ाए 15 लाख के पाइप, मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिमला में चोरों ने उड़ाए 15 लाख के पाइप, मामला दर्ज

शिमला। राजधानी शिमला के संजौली थाना क्षेत्र में करीब 15 लाख 20 हजार रुपये के लोहे के पाइप चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना संजौली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोहर लाल पुत्र बालकराम वर्मा निवासी वर्मा निवास, लोअर कब्रिस्तान संजौली ने थाना संजौली में दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उन्होंने 19 सितंबर को 6 इंच के 190 डीआई पाइप मंगवाए थे। ये पाइप उन्होंने शनान पुलिस गुमटी के पास उतारकर रखे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार 4 अक्तूबर को जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि सभी पाइप वहां से गायब थे।मनोहर लाल ने अनुमान लगाया कि उनके करीब 190 पाइप चोरी हो गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना संजौली में मुकदमा नंबर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि चोरी में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें