मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

पटना समेत राज्य के पांच जिलों में पिंक बस सेवा की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने दिखायी हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना समेत राज्य के पांच जिलों में पिंक बस सेवा की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने दिखायी हरी झंडी

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना समेत राज्य के पांच जिलों में महिलाओं के लिए विशेष पिंक बस सेवा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने पटना स्थित एक अणे मार्ग से पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पहले चरण में कुल 20 मिनी पिंक बसें चलाई गई हैं। इसमें पटना में 8, मुजफ्फरपुर में 4 तथा गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में 2-2 बसें शामिल हैं। दूसरे चरण में 80 और पिंक बसें सड़कों पर उतरेंगी। इसमें सफर करने का किराया 6 रुपये से 25 रुपये के बीच है। सुरक्षा के लिए पैनिक बटन, सीसीटीवी भी है जबकि हर सीट पर चार्जिंग पॉइंट की सुविधा है।परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि यह सेवा महिलाओं को एक सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना के अनुसार, इन बसों का संचालन भी पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाना है। यानी ड्राइवर और कंडक्टर दोनों महिलाएं होंगी। बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) को अब तक पर्याप्त महिला ड्राइवर नहीं मिल पाई हैं जिस कारण पहले चरण में संभावना है कि पुरुष चालक इन बसों को चलाएंगे। लेकिन भविष्य में महिला चालकों की नियुक्ति के बाद इसे पूरी तरह महिला-संचालित सेवा के रूप में विकसित किया जाएगा।पिंक बसें खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन की गई हैं। इनमें केवल महिला एवं छात्राएं ही सफर कर सकेंगी। ये बसें शहरों के प्रमुख मार्गों पर सिटी बस सेवा के रूप में चलेंगी और इनका संचालन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि नीतीश सरकार ने 2025 के बजट भाषण में पिंक बस सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। यह पहल राज्य में महिलाओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुलभ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इन बसों से महिलाओं को विशेष सुविधा मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें