मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

पिकअप लूट के दो मामलों का उद्भेदन,7 बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,09 फरवरी। जिला पुलिस की टीम ने दो पिकअप लूट कांड का सफल

उद्भेदन कर लिया है । इस बाबत एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि

तुरकौलिया के जयसिंहपुर चौक से घेराबंदी कर 7 अपराधियों को गिरफ्तार करते

हुए दो पिकअप लूट कांड का उद्भेदन किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों

में सुगौली थाना क्षेत्र का गुल मोहम्मद व शिवम , हरसिद्धि थाना क्षेत्र

का ब्रिज बिहारी , देवेंद्र , प्रमोद कुमार व राधेश्याम यादव एवं पश्चिमी

चंपारण मझौलिया थाना क्षेत्र का दिलीप सहनी शामिल है। उक्त बादमाशो के पास

से लूट का दो पिकअप एवं चोरी का एक बोलेरो के साथ 1.33 किलोग्राम चरस

बरामद किया गया है।

गिरफ्तार राधेश्याम यादव पूर्व में भी मध निषेध

कांड से हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। वही दिलीप सहनी

के विरुद्ध पश्चिम चंपारण के मझौलिया में धोखाधड़ी एवं बैरिया में जाली नोट

के कारोबार को लेकर वर्ष 2019 में मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा

समस्तीपुर के बंगरा में भी दिलीप के खिलाफ डकैती कांड दर्ज है। गिरफ्तार

देवेंद्र के विरुद्ध हरसिद्धि व सुगौली थाना क्षेत्र में डकैती व मध निषेध

के मामले दर्ज हैं।

उल्लेखनीय हैकि पिछले दिनों तुरकौलिया एवं सुगौली थाना क्षेत्र से पिकअप लूट की घटना हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें