मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली में फार्मासिस्ट का धर्म परिवर्तन कराकर साइबर फ्रॉड में धकेला, दाे आराेपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरेली में फार्मासिस्ट का धर्म परिवर्तन कराकर साइबर फ्रॉड में धकेला, दाे आराेपित गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के विशारतगंज क्षेत्र में फार्मासिस्ट को दोस्ती के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन और साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वार्ड 7 निवासी फार्मासिस्ट अम्बरीष गोस्वामी ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर पर आने वाले युवक समीर ने पहले दोस्ती बढ़ाई, फिर उसे बहला-फुसला कर धर्म परिवर्तन कराया और साइबर अपराधी बना दिया।पीड़ित के मुताबिक 2023 में शहबाजपुर स्थित मेडिकल स्टोर पर समीर अक्सर आता था। बातचीत बढ़ने पर वह और उसके परिवार के लोग उसे धार्मिक रूप से प्रभावित करने लगे। अम्बरीष का आरोप है कि कुछ महीनों बाद समीर उसे मस्जिद ले गया, जहां उससे कलमा पढ़वाया गया और उसका नाम बदलकर रजा कर दिया गया। इस दौरान वह नमाज पढ़ने तक लगा रहा।अम्बरीष का कहना है कि इसके बाद उसे मुंबई ले जाकर ऑनलाइन बिजनेस का लालच दिया गया। वहां गिरोह ने उसके नाम पर 14 बैंक खाते खुलवाए और पूरा नियंत्रण अपने पास रख लिया। इन्हीं खातों से साइबर फ्रॉड होने पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जहां वह तीन महीने जेल में रहा। बरेली लौटने पर शिकायत करने पर पुलिस ने समीर और इमरान को गिरफ्तार किया है। हालांकि पीड़ित का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने मामले को हल्का करने की कोशिश की। अम्बरीष ने पूरे नेटवर्क पर ब्रेनवॉश कर अवैध काम कराने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए गए हैं। उनके निर्देश पर समीर और इमरान को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने कहा कि पीड़ित के आरोपों की हर बिंदु पर जांच कराई जा रही है। अगर किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत या लापरवाही सामने आई, तो सख़्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी । मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें