मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

पेट्रोल की कीमतें 100 के पार, कई मशीनों में तीन अंकों की जगह ही नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

कई पेट्रोल पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल बिकना बंद हो गया है क्योंकि पेट्रोल पंप मशीनों में तीन अंकों की व्यवस्था ही नहीं है. इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालक भी परेशान हैं.

राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार पहुंच गई हैं. ये पहली बार हो रहा है जो पेट्रोल की कीमतें तीन अंकों में पहुंच चुकी हैं. पेट्रोल की कीमतों के तीन अंकों में पहुंच जाने से आम जनता तो त्रस्त है ही लेकिन पेट्रोल पंपों की भी मुसीबतें बढ़ने लगी है. अब तक पेट्रोल की कीमतें दो अंकों में रहती थीं. जिसके कारण पुरानी पेट्रोल पंपों की मशीनों में दो अंक दिखाने की ही व्यवस्था थी.

पेट्रोल की कीमतें जहां डिस्प्ले होती हैं उसमें दो अंकों की ही जगह होती है. किसी को क्या पता था कि यहां तीन अंकों की भी जरूरत आन पड़ेगी. जब से भोपाल और श्रीगंगानगर जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमतें तीन अंक पार की हैं, तब से कई पेट्रोल पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल बिकना बंद हो गया है क्योंकि पेट्रोल पंप मशीनों में तीन अंकों की व्यवस्था ही नहीं है. इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालक भी परेशान हैं.

उत्तर प्रदेश पेट्रोल पंप एसोसिएशन के महासचिव धर्मवीर ने आज तक को बताया कि ''लखनऊ में लगभग 200 पेट्रोल पंप हैं. पेट्रोल की कीमत सौ रुपए होने पर पेट्रोल पंप मशीनों में ट्रिपल डिजिट नहीं दिख सकेंगी.''

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के महासचिव धर्मवीर ने आगे बताया कि ''ऐसे में सभी पेट्रोल पंप के मशीनों के सॉफ्टवेयर में बदलाव करना होगा. पुराने पेट्रोल पंपों की मशीनों में आउटडेटेड सॉफ्टवेयर लगे हुए हैं जिनमें बदलाव करना पड़ेगा. पुरानी मशीनों के सॉफ्टवेयर में सौ से अधिक कीमत के फिगर नहीं आ सकते.'

इसको लेकर विरोधी पार्टी के बड़े राजनेताओं को अपने खेमे में जोड़ने का काम कर रही है। भाजपा फिल्मी हस्तियों को भी पार्टी में शामिल करवा रही है। कोलकाता में बुधवार को बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता को भाजपा में शामिल कराया है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अगले कुछ माह में चुनाव होने जा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में वहां की 42 सीटों पर अप्रत्याशित 18 सीटों पर शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी इस बार वहां पर अपने लिए मौका देख रही है।

यही वजह है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक वहां का दौरा कर रहे हैं। इसके साथ पार्टी की तरफ से लगातार चुनाव को लेकर सियासी रणनीति बनाई जा रही है।

पहले भाजपा ने ममता बनर्जी के बेहद करीबी और राज्य की टीएमसी सरकार में मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी को को अपने पाले में कर लिया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि शुभेंदु का टीएमसी को छोड़कर जाना चुनाव से ठीक पहले ममत बनर्जी के लिए बड़ा झटक माना जा रहा है। कई टीएमसी के नेता पार्टी छोड़कर भाजपा के पाले में आए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें