मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क किनारे अस्थायी ड्रेन में बाइक लेकर गिरने से व्यक्ति की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क किनारे अस्थायी ड्रेन में बाइक लेकर गिरने से व्यक्ति की मौत

जलपाईगुड़ी। सड़क किनारे बने एक अस्थायी ड्रेन में बाइक लेकर गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना से फुलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के चम्पदगछ गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के निवासी गोपाल राय के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात गोपाल फुलबाड़ी बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। उनके घर के पास सड़क किनारे लंबे समय से एक बड़ा गड्ढा खोदकर अस्थायी रूप से ड्रेन बनाया गया था। घर लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर उसी ड्रेन में गिर गई। शाम ढलने के बाद भी गोपाल के घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो उठे और उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर रात परिवार के लोगों ने उन्हें उसी ड्रेन में पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज वंअस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें