मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः जहरीले पदार्थ के सेवन से व्यक्ति की मौत, जांच शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः जहरीले पदार्थ के सेवन से व्यक्ति की मौत, जांच शुरु

राजगढ़। मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा थाना क्षेत्र में स्थित केनरा बैंक के पीछे कोली मौहल्ले में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने घर में रहते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, गंभीर हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।पुलिस से म‍िली जानकारी के अनुसार सोमवार रात राजगढ़ रोड़ स्थित केनरा बैंक के पीछे कोली मौहल्ले में रहने वाले 45 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र हीरालाल शाक्यवार ने घर में रहते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, बेसुध हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि व्यक्ति के छोटे-छोटे दो बेटे है और वह मकानों में टाइल्स लगाने का काम करता था वहीं उसके पिता लोडिंग ऑटो चलाते है। व्यक्ति ने किन हालातों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक पता नहीं लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी हैी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें